Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

अमेठी

  • भारी बारिश से ढही कच्चे मकान की दीवार, वृद्ध की मौत

    अमेठी: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से मकान गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अमेठी के विकास खंड के थौरी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। घटनाक्रम के अनुसार थानाक्षेत्र के थौरी गाव निवासी जगदीश कुमार श्रीवास्तव रात में अपने मकान में सोए हुए थे। भारी बारिश के चलते उनकी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में ...

  • राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उत्साह के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

    अमेठीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर बच्चों ने दही हांडी का आनंद लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया और कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया। वहीं पर कोतवाली अमेठी में...

  • डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने, खराब खून चढ़ाने की वजह से महिला की हुई मौत

    अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी में डॉक्टर की लापरवाही से एक महीला की जान चली गई। जिसके चलते मृतका के पति ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के धममौर रोड स्थित संजीवनी अस्पताल का है। यहां 27 जुलाई को एक महिला को पेट में गांठ के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती कराया गया। जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने मरीज के लिए तीन बोतल खून की मांग की। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद एक और बोतल खून की मांग की। महि...

  • हत्या के मामलों में फरार अपराधियों पर घोषित हुआ इनाम

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में हत्या जैसे मामलों में फरार चल रहे 5 वांछित अपराधियों पर 5-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जामों के शिवगढ़ मजरे बाजगढ़ निवासी बब्लू उर्फ उदयभान सिंह व पूरे गुरौली मजरे बाजगढ़ निवासी प्रमोद तिवारी के साथ ही अढ़नपुर गांव निवासी रघुनंदन सिंह, शैलेंद्र सिंह व नागेंद्र सिंह पर 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। सभी हत्या के मामले में नामजद हैं और घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।   ...

  • अमेठी में पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार...

    अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल हैंडसेट और पिस्टल भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल 2 बदमाश शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के रघुशुक्ल चौराहे के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक टीम तैयार की और बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तल...

  • अन्तर्राज्यीय गिरोह के2 सदस्य गिरफ्तार...

    अमेठीः यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने क़रीब डेढ़ लाख की कीमत के सामान और फर्जी कागजात एवं चेक बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा फर्जी फर्म बनाकर राजस्थान के जोधपुर ज़िले के  रामानन्द ट्रेडर्स के प्रोपाइटर नेमी चन्द्र सोलंकी से धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने उक्त फर्म के नाम पर 13 लाख 19 हजार 454 रूपए कीमत की 2 ट्रक मूंगफली मंगाकर 7 लाख ...

  • बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की गई जान

    अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में कार और ट्रक की भिड़ंत में 2 सगे भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फैजाबाद रायबरेली राजमार्ग पर हलियापुर चौराहे के निकट बुधवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। आमने सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड गए। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 3 को अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उन्होने दम तोड दिया...

  • अनोखे तरीके से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

    अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मंगलवार को पेट्रोल एवं डीजल कम कीमतों पर बेचकर, सामानों पर 10 प्रतिशत की छूट देकर और एक गांव के 87 परिवारों में घरेलू सामानों आवंटित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। राहुल गांधी आज 48 साल के हो गए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके सांसद 2019 में प्रधानमंत्री बनें। इस मौके पर राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुसाफिरखाना तहसील के गजन...

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया रद्द अमेठी दौरा, अब ईद के बाद आएंगे

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 14 और 15 जून को प्रस्तावित 2 दिवसीय अमेठी दौरा टाल दिया गया है। अमेठी में सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने दौरा टाले जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से आग्रह किया गया था कि ईद का त्यौहार होने के कारण जिले में फोर्स की कई जगह तैनाती होनी है। ऐसे में सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा के लिहाज से दौरा आगे बढ़ा दिया जाए। खुद राहुल गांधी ने इसे ध्यान में रखते हुए दौरा फिलहाल टाल दिया है। आगे जल्द ही इसकी तारीखें घोषित की जाएंगी...

  • राहुल गांधी की अमेठी के 'कामगारों' को भाया नरेंद्र मोदी का गुजरात

    अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन कर चुके अमेठी के सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात काफी भा गया है। काम के मामले में यहां से दस हजार से अधिक लोग गुजरात में हैं। सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा से लेकर गुजरात के लगभग सभी बड़े शहरों में अमेठी वंशी रह रहे हैं। वहां पर यहां के लोग कामगीर से लेकर व्यवसाई व राजनीति तक में किस्मत आजमा रहे। आकड़ों पर गौर करे और जानकार लोगों की माने तो गुजरात में अमेठी के लगभग दस हजार परिवार रहत...

  • Page 1 of 2
  • 1
  • 2
  • Next
  • Last