अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
इटावा। थाना क्षेत्र के सिपाही राजकुमार गश्त पर थे। उसी दौरान उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को बड़े से प्लास्टिक के थैले के साथ जाते देखा। संदेह पर पुलिस सिपाही राजकुमार ने व्यक्ति को रोक लिया गया। पुलिस द्वारा रोक लेने पर व्यक्ति हडबड़ा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन भागने में कामयाब न हो सका। अतः पुलिस द्वारा तलाशी पर पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 39 पौआ अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपी...