शौच को खेतों पर गये युवक को मारी गोली
एटा। अलीगंज क्षेत्र में मंगलवार रात शौच को खेतों की ओर गए युवक को बदमाशों ने गोली मार दी।घायल की हालत गंभीर बताई गयी है। हत्या के प्रयास का यह मामला ग्राम झकरई का है। गांव का निवासी 25 वर्षीय मूलचंद्र पुत्र रामलडैते घर से शौच को जाने की कहकर निकला था। जैसे ही वह खेतों की ओर गया तभी वहां छुपे बैठे बदमाशों ने टोकने पर उसके ऊपर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज और घायल की चीखपुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ साहसी ग्रामीणों ने बदमाशों की ...