फ्यूचर चॉइस ग्रुप युवाओं को देगा रोजगार
औरैया। देश-विदेश में सफलता का परचम फहरा चुके युवा व्यापारी पीयूष दुबे अब जिले के बेरोजगारों को रोजगार देंगे। उनका कहना है कि जिले में जूस व वेबरेज की दो यूनिट लगाने की योजना है। जिसमें 200 युवाओं को प्रत्यक्ष व 1000 युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मूल रूप से शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी व फ्यूचर चॉइस ग्रुप के सीएमडी पीयूष दुबे शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नोएडा, गजियाबाद सहित देशभर में फूड एवं बेवरेज के एक हज...