मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को
दहेज हत्या के मामले में अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। ताजा मामला कन्नौज जिले का है। जहां एक दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला डाला। जिसके बाद विवाहिता ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देकर पति व ससुरालवाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के धारानागर गांव का है। यहां तिर्वा क्षेत्र के सगरा गांव की निवासी अंजलि की शादी तिर्वा के धार...