RSS और PM मोदी की शान में अमर सिंह ने पढ़े कसीदे, शिवपाल को दी ये सलाह
कानपुरः समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अभी उनके लिए दरवाजे नहीं खोले हैं, लेकिन वह पूरी तरह से भाजपा और मोदी समर्थक बन चुके हैं। सपा नेता ने आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे भी पढ़े। उन्होंने कहा कि दोनों को ही मुस्लिम विरोधी नहीं कहा जा सकता। अगर ऐसा होता तो राष्ट्रीय मुस्लिम मंच आरएसएस का हिस्सा न होता। फिल्मी गीत के साथ कांग्रेस पर कसा तंज कांग्रेस पर हमलावर होते हुए ...