मंदिर में बुजुर्ग महिला से रेप, भीड़ ने रंगे हाथ दबोचा
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी पर बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। वहीं घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटेल नगर का है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला अपने बुजुर्ग पति के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला त्वचा रोग से ग्रस्त थी। जिसके चलते आस-पास के लोगों ने उसे पास के ही मंदिर के पुजारी से इलाज कराने के लिए ...