10 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप
गाजीपुरः पुलिस ने दस साल के एक नाबालिग बच्चे को स्कूल के भीतर पहली कक्षा में पढऩे वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में हिरासत में लिया है। घटना जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र की है। नंदगंज के थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे के अनुसार आरोपी और पीड़िता गांव के ही पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी हैं। बच्ची के पिता की ओर से दी गयी शिकायत के अनुसार, छठी कक्षा में पढऩे वाला आरोपी कल बच्ची को बहला-फुसला कर उसे स्कूल के खंडहर में ले...