नदी में डूबने से 3 किशोर की हुई मौत
गोंडाः जिले में आज सुबह कुआनो नदी में जल भरने गए तीन किशोर कांवडिय़ों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बा निवासी हिमांशु (14), शेखर शुक्ला (13) और विकास कुमार (14) अपने दो साथियों के साथ कजली तीज पर जलाभिषेक के लिए कुआनो नदी में जल भरने गए थे। उन्होंने बताया कि नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी बच गए। उन्होंने बताया कि...