Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

गोण्डा

  • नदी में डूबने से 3 किशोर की हुई मौत

    गोंडाः जिले में आज सुबह कुआनो नदी में जल भरने गए तीन किशोर कांवडिय़ों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बा निवासी हिमांशु (14), शेखर शुक्ला (13) और विकास कुमार (14) अपने दो साथियों के साथ कजली तीज पर जलाभिषेक के लिए कुआनो नदी में जल भरने गए थे। उन्होंने बताया कि नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी बच गए।  उन्होंने बताया कि...

  • योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित गोण्डा का दौरा

    गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ प्रभावित गोण्डा के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी ली। योगी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ से प्रभावितों की सहायता के लिये पुख्ता इंतजाम किये है। सरकार प्रत्येक पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने के लिये कृतसंकल्पित है। उन्होने घाघरा नदी की बाढ़ से प्रत्येक वर्ष होने वाली त्रासदी से छुटकारा दिलाने का आश्वासन देते हुये स्थाई हल की बात कहीं। ...

  • गोंडा: हरियाली तीज पर शिवालयों पर शिव भक्तों की धूम

    गोण्डाः उत्तर प्रदेश के गोंडा में सावन मास के तीसरे सोमवार और हरियाली तीज के पावन दिवस पर हजारों महिलाओं ,पुरुषों और विशेषकर युवतियों की भारी भीड़ शिवलिंगों पर जलाभिषेक के लिए कतारों में पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर, दु:ख हरण नाथ मंदिर और अन्य शिवालयों में भोर से लगी रही।   दु:खहरण नाथ सेवा समिति के सदस्य प्रेम चन्द्र गुप्ता के अनुसार, आज तड़के बाबा नीलकंठ, महादेव, भोले , उमापति , कैलाशपति, गंगाधर, शंभू व अन्य अनेक नामों से जाने जाने वाले भगवान शंकर की पिंडी ...

  • मूसलाधार बारिश से जिले का बेहद बुरा हाल

    गोंडा। लगातार मूसलधार बारिश से जिले का बेहद बुरा हाल हो गया है। बीते 72 घंटे से लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी पानी हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित न करने से सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। भारी बारिश में बच्चे और शिक्षक स्कूल जाने को मजबूर हैं। लगातार बारिश से नगर का बुरा हाल हो गया। चौतरफा जलभराव से लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बड़गांव के पास गुरुवार सुबह पाइप लाइन फटने से और संकट गहरा गया है। चेक से लेकर सभी इला...

  • पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान

    गोंडा। एसडीएम सौरभ भट्ट द्वारा कस्बे में पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। अभियान से व्यापारियो मे खलबली मच गई। लोग दुकानों से प्लास्टिक की थैली लेकर इधर उधर छुपाते नजर आये। नगर के घण्टाघर से शुरू हुआ अभियान गांधी चौक, जवाहर चौक, तिकोना पार्क समेत पूरे कस्बे में चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं दुकानों में जाकर पॉलिथीन की तलाश की। उन्होंने व्यापारियो से और फुटकर  दुकानदारो से झिल्ली के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने और न मानने प...

  • गोंडा में नागा बाबा आश्रम के महंत पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर मे स्थित एतिहासिक नागा बाबा आश्रम के महंत ओमकार नाथ गिरि पर कुछ लोगों ने शनिवार रात हमलाकर घायल कर दिया। नगर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महंत को घायलावस्था मे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि लिखायी गई रिपोर्ट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में उपयोग की गयी एक कार भी बरामद की गयी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़ित बाबा ने बताया कि...

  • रेप के बाद वीडियो बना धमकाता रहा, गर्भवती होने पर मामला खुला

    गोंडा। पहले दुष्कर्म कर वीडियो बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला खुला। उसे भी पंचायत कर दबाने का प्रयास किया गया। अब थक हार कर पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में तहरीर दी है। मामला वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक लगभग 5 माह पहले जब वह खेत गई थी, गेहूं की सिंचाई कर रहे एक युवक ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बत...

  • दूसरी शादी के चक्कर में पति ने की पत्नी हत्या

    गोंडा। खरगू पुर थाना क्षेत्र में एक पति ने दूसरी शादी  करने के चक्कर में प अपने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने घटना की तहरीर थाने पर दी है खरगु पुर थाना के भयक पुर गांव के निवासी 25 वर्षीय कलूटा पत्नी पुल्लू की लाश उस के घर में लटकती हुई मिली है। मृतका के पिता  नाथे लोनिया ने बताया कि उस ने अपने  पुत्री की शादी करीब 6 वर्ष पहले किया था। उस के दो बच्चे है। रीना चार साल और सोनू दो साल का है। नाथे ने बताया कि उस के पुत्री को  ...

  • गलत तरीके से बांध बनाने के विरोध में बाढ़ पीड़ित ने किया आत्महत्या का प्रयास

    गोंडा। गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में बांध बनाने के विरोध में बाढ़ पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते बांध न बन पाने के कारण इस बार बाढ़ से बचाव करने के लिए अधिकारियों ने चकमार्ग को ऊंचा करने का फैसला लिया था। जहां चक मार्ग नहीं था वहां कुछ ग्रामीणों के खेत से होकर अस्थाई बांध बनाने की योजना बनाई गई थी जिसमें नकहरा निवासी संगमलाल व अयोध्या प्रसाद का खेत भी आता है। मौके पर पहुंचे एडीएम रत्नाकर मिश्र ने बताया कि आपसी विवाद के चलते इन दोनों...

  • अंतर्राज्यीय जहरखुरानी का गिरोह सरगना सहित गिरफ्तार

    गोण्डा। सोमवार को पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्जीय जहर खुरान गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के बाद गैंग के सरगना और उसके साथी को दबोचा है। गैंग के पास से कई लग्जरी वाहन और लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि गैंग के पास से एक टोयटा इनोवा और टाटा इंडिगो समेत यूपी 32 14 अदद चोरी व जहर खुरानी की घटनाओं से सम्बन्धित मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 3 चोरी के एटीएम कार्ड, चोरी का पैन कार्ड, निर्वाचन...

  • Page 1 of 3
  • 1
  • 2
  • 3
  • Next
  • Last