Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

गोरखपुर

  • घर लौट रही किशोरी से छेड़खानी, तनाव

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा बड़का टोला निवासी किशोरी से एक मनबढ़ ने छेड़छाड़ करने की कोशिश किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव वाले जुट गए। मनबढ़ मौके का फायदा उठा कर भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस केस कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में तनाव है। चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार किशोरी के पिता रामबचन साहनी निवासी सोनबरसा बड़का टोला ने चिलुआताल थाना में लिखित तहरीर देकर बताया कि 18 सितम्बर की रात लगभग आठ बजे महुआतर निवासी रामचन्दर जायसवाल...

  • गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाकर योगी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्यायें सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। योगी ने पूजा-अर्चना के बाद 100 से अधिक फरियादियों की समस्यायों को गौर से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही वे अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। श्री योगी तडके पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। विधि विधान से पूजा अर्चन करन...

  • युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

    गोरखपुर। चैरी चैरा के बघाड़ा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको स्वास्य केंद्र ले जाया गया है। फुटहवा ईनार प्रतिनिधि के अनुसार बघाड़ गांव निवासी सत्यवीर पासवान पुत्र संतलाल पासवान शनिवार की रात भोजन किया और फिर गणोश प्रतिमा स्थल पर गया। वहां वह गिर पड़ा तथा उसके मुंह से झांग निकलने लगा। आशंका जतायी जा रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। ...

  • पुलिस ने चोरी की 12 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

    गोरखपुर। शाहपुर में पुलिस ने एक युवक को चोरी के बारह मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। युवक विहार का रहने वाला है। यहां शाहपुर में किराए के मकान में रह कर बिजली मिस्त्री का काम करता था। एसपी सिटी विनय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर क्षेत्र में हो रही वारदातों में शामिल बदमाशों की तलाश में सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर शाहपुर प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में टीम लगी हुई थी। टीम में शामिल हड़हवा फाटक चौकी प्रभारी संजय सिंह को एक ऐसे चोर क...

  • ससुराल गए युवक को चाकू मारा

    गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में ससुराल आए विनोद कुमार (25) पर गांव के कुछ युवकों ने गुरुवार की रात चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा। विनोद के रिश्तेदार ने गांव के ही एक युवक सहित चार के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा क्षेत्र आबादी सखनी गांव निवासी रामसुरेश के पुत्र विनोद बुधवार को ससुराल आए था। गुरुवार की रात 10 बजे के आसपास गांव के ...

  • स्टेशन परिसर से नौ गिरफ्तार

    गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी हेड क्वाटर्र ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के लोग अपराधियों की तलाश में पैसेंजर हाल, ट्रेन की बोगी, पूछताछ कांउटर, जनरल टिकट कांउटर व प्लेटफार्म पर गश्त पर निकले थे। इस बीच पुलिस दल ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये सभी लोगों को रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओ...

  • बारिश से सड़कों पर फिर लगा पानी

    गोरखपुर। महानगर में  बारिश के कारण कई जगहों पर घंटों तक सड़कों पर पानी लगा रहा। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर में कुछ देर तेज बारिश हुई। इसके कारण साहबगंज, कौवादह, लालडिग्गी, चकसा हुसैन, पुराना गोरखपुर, दाउदपुर, रुस्तमपुर, गोपालापुर, इलाहीबाग समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी लग गया। सड़कों पर अभी पानी लगा हुआ था कि शाम को फिर तेज बारिश हो गयी।    ...

  • आम्रपाली में 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

    गोरखपुर। अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में ट्रेन स्कोर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व (वाराणसी मंडल) के ट्रेन स्कोर्ट कर रहे लोगों ने पुनः स्लीपर कोच से 20 बोतल कीमती अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन स्कोर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व (वाराणसी मंडल) के इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी उपाध्याय के निर्देशन में अमृतसर से कटिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में गोरखपुर से छपरा तक ट्रेन स्कोर्ट कर रहे थे। इसी बीच पुलिस दल चेकिंग के दौरान जब ...

  • दो बदमाश गिरफ्तार छह मोबाइल बरामद

    गोरखपुर,04 सितम्बर 2018 (यूएनएस)। दक्षिणांचल इलाके में मोबाइल लूटकांड का खुलासा करते हुए बासगांव पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास लूटी गयी 6 मोबाइलें बरामद की गयीं। एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुव्रेदी ने बताया कि गोला, बासगांव और बड़हलगंज इलाके में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को बांसगांव पुलिस दवोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट और छिनैती की छह मोबाइलों की बरामदगी की गयी है। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम संदीप पाठक पुत...

  • गोरखपुर को देश के हर महानगर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा

    गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर को देश के हर महानगर से हवाई सेवा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा यहां से कोलकाता, मुम्बई, बंगलौर, काठमाण्डू के लिए शीघ्र ही सेवा शुरू होगी। सोमवार को गोरखपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन फेज-2, एयरपोर्ट अथारटी के सी.एस.आर. शिड्यूल के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 108 बेड के रैन बसेरा का उद्घाटन एवं यहां से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट इंडिगो का शुभारम्भ समारोह में बोल रह...

  • Page 1 of 12
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • ...
  • 11
  • 12
  • Next
  • Last