Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

जौनपुर

  • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

    जौनपुर। सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटना में जहां दो की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। शाहगंज सीमा से सटे बिलारमऊ बाजार के समीप खड़े ट्रक मे असंतुलित होकर ऑटो टकराने से रशीदा (52) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अंबारी आजमगढ़ की रहने वाली थी। ऑटो में सवार यातायात निरीक्षक गुलाब सोनकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आजमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। यातायात निरीक्षक को बेह...

  • पुलिस कस्टडी से फरार इनामी गिरफ्तार

    जौनपुर। थाना परिसर से गत 10 सितंबर की भोर में हथकड़ी सरकाकर पुलिस कस्टडी से फरार पांच हजार के इनामिया गैंगस्टर सखैला गांव निवासी सतीश गौतम को सात दिन बाद ही पुलिस ने पुन: गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के बाद से ही उसके और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार सतीश गौतम को मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास से उस समय धर दबोचा जब वह कहीं भागने की फिराक में था। मालूम...

  • चोरी की दो बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। गिरोह के फरार दो सदस्यों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र सहयोगियों के साथ शनिवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय के पास वाहन ...

  • कांग्रेस का नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन

    जौनपुर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी रमापति राम बिंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि एक सप्ताह में नहर में पूरे प्रवाह के साथ पानी नहीं छोड़ा गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव शार्दूल सम्राट सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ...

  • एससी-एसटी के विरोध में कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

    जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शुक्ला निवासी अहमदपुर बरोहिया, नीभापुर ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल किया है जिसकी सुनवाई अगले सप्ताह में होगी। संदीप शुक्ला ने बताया कि एससी एसटी एक्ट 2018 को सवर्ण समाज अपने मौलिक अधिकारों का हनन मानता है। केंद्र सरकार जितनी बार यह एक्ट लाएगी उतनी बार उसका विरोध कर कोर्ट से न्याय की मांग करेंगे। इसके लिए हर स्तर तक कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। वोट बैंक के लिए समाज को बांटने और नफरत फैलाने का कार्य कि...

  • सर्पदंश से दो छात्राओं की मौत

    जौनपुर। बारिश के बाद सर्पदंश से मौत के मामले लेगातर बढ़ रहे हैं। बदलापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार की रात सर्प दंश से दो छात्राओं की मौत हो गयी, जिससे मृतकों के घर कोहराम मच गया। उमरी खुर्द गांव निवासी रतीलाल गौतम की पुत्री आंचल कस्बे के संग्राम बालिका विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। बुधवार रात में चारपाई पर सोने के दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों के तमाम प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। उधर रारी कला गांव की चांदनी 17 वर्ष पुत्री शिव स...

  • शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार रात बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक अवकाश प्राप्त शिक्षक जावेद अहमद की गोली मारकर हत्या दी और फरार हो गए। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायख्वाजा इलाके के दक्खिनपट्टी बबरखां गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक जावेद अहमद ( 65 ) रोज की तरह रात अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी 2 मोटर साइकिलों पर सवार 4 नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन...

  • विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत

    जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शनिवार की देर शाम किसी विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत हो गई। उक्त गांव का अभय गिरि (13) पुत्र अवधू गिरि घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। उसी समय बालक को आभास तो हुआ लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों तक को जानकारी नहीं दी। शनिवार की देर रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन भदोही ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  ...

  • लाखों का ऋण बैंको से लिया फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर: जौनपुर

    उत्तर प्रदेश में जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर 3 बैंकों से 7 लाख रुपए ऋण लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेढ़ा गांव निवासी त्रिबेनी प्रसाद तिवारी ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम खतौनी में दर्ज नाम से मिलता-जुलता था। नाम का फायदा उठाते हुए उसकी खतौनी के सहारे 3 अलग-अलग बैंकों में फर्जी तरीके से अपनी फोटो लगवाकर किसान क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिया। इसके बाद इन बैंकों से लगभग 7 लाख रुपए निकाल लिए। उन्होंने बताय...

  • खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मौत: UP

    जौनपुर जिले में शुक्रवार शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं रायबरेली में 2 लोगों की मौत की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इन सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी सोमारू पाल (50), उसका सगा भाई कैलाश पाल (42) और पड़ोसी सूरत पाल (55) अपनी भेड़ों को गांव के पास चरा रहे थे। शाम को अचानक बिजली कड़कने के साथ बरसात होने लगी। वे तीनों बचने के लिए खेत क...

  • Page 1 of 2
  • 1
  • 2
  • Next
  • Last