Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

पंजाब

  • जुआ खेलते 13 लोगों को किया गिरफ्तार

    गोराया: गोराया फगवाड़ा के बीच गांव जमालपुर के एक रिजॉर्ट में फगवाड़ा पुलिस ने छापेमारी करते हुए वहां से 13 लोगों को जूआ खेलते पकड़ा है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंगला रिजॉर्ट में छापेमारी की जहां से 13 लोगों को जूआ खेलते हुए पकड़ा जिनसे 7 लाख रुपए के करीब राशि पकड़ी गई है।   ...

  • ड्रग माफिया का पर्दाफाश, 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार

    पील रीजन पुलिस ने पील रीजन ग्रेटर टोरंटो एरिया व दक्षिण-पश्चिम ओंटारियो राज्य के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी व बड़े स्तर पर ट्राले चोरी एवं धोखाधड़ी करने वाले एक  गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा की खुफिया जांच एजैंसियों की संयुक्त जांच के उपरांत 8 सर्च वारंटों पर कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह में पंजाब के मालवा से संबंधित करण  घुम्मान (44) हाल निवासी ब्रैम्...

  • डीजल-पेट्रोल को GST के दायरे में लाया जाए

    चंडीगढ़: पंजाब ग्रामीण विकास एवं पंचायत और भवन निर्माण व शहरी विकास मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने पैट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीतियों की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि अब वह मसले पर डा. मनमोहन सिंह को अपने दिए परामर्शों पर खुद अमल करें। बाजवा ने केन्द्र सरकार से मांग की कि पैट्रोल और डीजल को जी.एस.टी. के दायरे में लाया जाए और साथ ही जनता को तत्काल राहत देने के लिए पैट्रोलिय...

  • श्री राधा गोविंद की झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

    लुधियाना: अखिल ब्रह्मांड नायक सच्चिदानंद लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में श्री गोविंद गौधाम में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ठाकुर श्री राधा गोविंद की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। ठाकुर श्री राधा गोविंद जी की छटा व छप्पन भोग का दृश्य बड़ा ही मनमोहक था। ज्यों ही सायं के समय में ठाकुर श्री राधा गोविंद जी के मंदिर के पट खुले तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान ‘श्री कृष्ण की ज...

  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की हुई मौत

    होशियारपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हो गई। उक्त घटना होशियारपुर-जालंधर रेलवे ट्रैक पर घटित हुई। पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।   ...

  • पंजाब के खाद्यान्न खाते का निपटारा करने के लिए CM अमरिंदर ने जेटली से की मुलाकात

    पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और उनसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुये राज्य के गेंहू तथा धान खरीद के 31 हजार करोड़ रुपये के हिसाब किताब का निपटान करने का आग्रह किया। वित्त मंत्री के साथ बैठक में सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार उचित तरीके से इस मामले को उठाने में नाकाम रही। मुख्यमंत्री ने जेटली से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने जेटली को बताया कि 31 हजार करोड़ रुपये की राशि में ...

  • खेतों में ले जाकर 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार

    गुरदासपूर: दीनानगर पुलिस स्टेशन के गांव कालीचपुर में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ए.एच.ओ. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की का परिवार र्इंट-भट्ठों पर काम करता है और पीड़िता गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। दोपहर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो पीड़िता की मां बच्ची की तलाश करने गर्इ।  इसी दौरान बच्ची के खेतों से चीखने चिल्लाने की आवाज आर्इ। शोर सुनकर मां खेतों में पहुंची तो उसी का पड़ोसी बच्ची से बलात्कार कर रहा था।...

  • मानसून सत्र के आखरी दिन कैप्टन अमरेंद्र और बादल के बीच हुई तीखी बहस

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के आज अंतिम दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल बीच तीखी बहस हुर्इ। बादल की तरफ से रविवार रात मुख्यमंत्री की संत बलजीत सिंह दादूवाल के साथ मुलाकात पर लगाए जा रहे आरोपों को मुख्यमंत्री ने बेबुनियाद बताया है। कैप्टन ने कहा कि जो तस्वीर सुखबीर बादल की तरफ से वायरल की जा रही है, वह विधानसभा में हुई एक मीटिंग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाऊस सी.सी.टी.वी. कैमरों के साथ लैस है और इसकी जा...

  • नर्स पर तेजधार हथियार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: कंधे, गर्दन, पेट व हाथ पर किसी तेजधार हथियार से 32 साल की एक नर्स पर कई वार कर उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोपी दिलीप कुमार पुत्र प्रीतम दास निवासी मॉडल हाऊस थाना भार्गव कैंप जालंधर को जालंधर देहात के थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. पतारा सतपाल सिद्धू ने इस केस को मात्र 12 घंटों में ट्रेस कर लेने का दावा भी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार के हमले से गम्भीर रूप से घायल हुई राजवीर कौर पुत्री बलविन्द्र कौर निवासी शाहकोट नामक ...

  • BSF जवान ने की आत्महत्या

    पट्टी: थाना सदर पट्टी नजदीक हिंद-पाक की पोस्ट कुलवंत चौकी में बी.एस.एफ. की 77 बटालियन के एक जवान ने  अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिसकी  मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सिपाही रामा कांत (30) पुत्र बीर सिंह निवासी इन्दरगढ़ जिला जातियां मध्य प्रदेश  ने अपनी राइफल से दाएं कान पर गोली मार कर इस घटना को अंजाम दिया।   घटना की सूचना मिलने पर सेना के अधिकारियों ने पुलिस थाना सदर पट्टी में सूचना दी। थाना सदर प...

  • Page 1 of 12
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • ...
  • 11
  • 12
  • Next
  • Last