चोरी किये पैसो से खरीदी गयी बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य शाखा में 20 लाख की चोरी कर सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने धर दबोचा,इसका खुलासा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने किया उन्होंने बताया की पुलिस को सूचना मिली की बैंक के अंदर व बाहर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के गैंग के दो सदस्य आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से शहर में घूम रहे हैं और बड़े डाकखाने के सामने खड़े हैं । जिस प...