Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बस्ती

  • सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

    बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ और कटान से 50 गांवों के 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। नदी के तेज कटान से तटवर्ती बांधों को खतरा पैदा हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 93.190 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिंदु से 46 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का रूख स्थिर है। नदी की तेज कटान से कटरिया चांदपुर बांध का ठोकर नम्बर 3 तथा नोज नदी की धारा में विलीन हो गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के समीप...

  • सड़क हादसे में कार सवार 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

    बस्तीः उत्तर प्रदेश में बस्ती के हर्रैया क्षेत्र में सोमवार तड़के कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो सगे भाईयों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब सवा तीन बजे हर्रैया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बभनान फलाइओवर पर चढ़ते समय तेज रफ्तार कार को ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शिनाख्त गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के रहने वाले मोहम्मद शाहिद (38) और उसके छोटे भाई 32 वर्षीय मोहम्मद साकिब के र...

  • बस्ती में सरयू नदी खतरे के बिन्दु से ऊपर

    बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को सरयू खतरे के बिन्दु से 15 सेमी ऊपर बह रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नदी का रूख बस्त, अयोध्या, एलगिनगंज पर स्थिर है लेकिन तेज कटान से 50 गांवो को 20 हजार से अधिक आवादी को बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। नदी की तेज कटान से तटवर्ती बंधो को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।    सूत्रो ने बताया है कि सरयू नदी खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 92.880 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बि...

  • मसाला, फूलों की खेती, केला उत्पादन में हैं अपार संभावनाएं

    बस्ती। गुरूवार को कुदरहा का विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला, गोष्ठी चैबाह के प्राथमिक विद्यालय पचगंवा में किया गया। किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के सुझाव के साथ ही उनकी समस्याओं का भी कृषि वैज्ञानिकों ने समाधान किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. जे.पी. यादव ने मसाले की खेती, बागवानी, केला, सब्जी, फूलों की खेती आदि के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि किसान अपना नजरिया बदले तो खेती को लाभदायक बनाया जा सकता है। ...

  • कारगिल विजय दिवस पर याद किये गये अमर शहीद

    बस्ती। कारगिल विजय दिवस पर गुरूवार को चित्रांश क्लब द्वारा जिलाध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ के नेतृत्व में अमहट नये पुल के निकट स्थित कारगिल शौर्य स्तम्भ पर अमर शहीदों को नमन् किया गया। क्लब के मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को सैनिकों के अदम्य साहस से पड़ोसी पाकिस्तान को मुंहकी खानी पड़ी। अनेक बीर जवानों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। ऐसे अमर शहीदों को बार-बार नमन् करने, उनसे प्रेरणा लेने की जरू...

  • भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नीतू का पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

    बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री नीतू सिंह का रविवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा घघौआ पुल से बस्ती हनुमानगढ़ी तक अनेक स्थानों पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की  प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की दिशा में रचनात्मक पहल करें। कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। महिला हितों, उन्हें उद्यमी ब...

  • पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने बच्चियों के संग लगाई आग

    बस्तीः बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक महिला ने अपनी तीन बेटियों सहित आग लगा ली। इस सनसनीखेज वारदात में महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागपुर टिकैत गांव में कल प्रेम प्रकाश नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी सोनी (28) से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला तूल पकडऩे पर सोनी नाराज हो गयी और उसने अपनी बच्चियों गौरी (ढ़ाई साल), आस्था (नौ माह) और रोशनी (छह साल) के साथ खुद को कमरे...

  • विधायक ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी

    बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी द्वारा शनिवार की रात्रि बनकटी विकास खण्ड के एकमा गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, राशन न मिलने, आवास, वृद्धा पेंशन, शौचालय आदि की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक ने चेतावनी दिया कि यदि संबंधित विभागों ने मनमानी बंद न किया तो उनके विरूद्ध कार...

  • कैराना, नूरपुर की जीत पर प्रसन्नता

    बस्ती। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मो. याकूब खान ने कैराना और नूरपुर में मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि यूपी समेत देश भर में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दावा किया कि 2019 में भाजपा का केन्द्र में सरकार बनाने का सपना देश की दबी कुचली मंहगाई के मार की शिकार जनता पूरा नहीं होने देगी। इसी कड़ी में बस्ती सदर विकास खण्ड के रामपुर गांव में कैराना और नूरपुर की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।  खुशी व्यक्त करने वालों में जय...

  • भाकियू ने किसान पंचायत कर मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बस्ती। भारतीय किसान यूनियन द्वारा मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान के नेतृत्व में बुधवार को मण्डलायुक्त कार्यालय पर किसान पंचायत लगाकर मण्डलायुक्त को 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि आगामी 11 जून को अधिकारी और भाकियू किसान प्रतिनिधियों के बीच आमने-सामने वार्ता कर प्रमुख विन्दुओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जायेगा। किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान ने कहा कि केन्द्र और राज्य स...

  • Page 1 of 3
  • 1
  • 2
  • 3
  • Next
  • Last