Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बहराइच

  • बहराइच: बुखार से 70 मासूमों की मौत, 86 भर्ती

    बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुखार से 45 दिनों में 70 मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि 86 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  डाॅक्टर के मताबिक अस्पताल में बहराइच ही नहीं श्रावस्ती गोंडा और बलरामपुर के मरीज भी आते हैं जिसके चलते मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। दो बच्चों की दिमागी बुखार से और एक बच्चे की निमोनिया से मौत हुई है। वह...

  • वाहन की ठोकर से एक की मौत, चार घायल

    बहराइच। लखनऊ से नानपारा स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार पांच युवकों को लघुशंका करते समय पीछे से आए वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। नानपारा के मोहल्ला गांधी पार्क सब्जी मंडी निवासी 38 वर्षीय हरिश्चन्द्र रस्तोगी पुत्र शिव कुमार कार यूपी 32 टीसी 5617 से अपने परिजनों के साथ आवश्यक कार्य से बुधवार को लखनऊ गए थे। रात करीब 2 बजे घर लौटते समय जरवलरोड थाना क्षेत्र के धनर...

  • शारदा बैराज (शारदा) पर जल स्तर खतरे के निशान से नीचे

    बहराइच। अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 04 अगस्त को प्रातः 08ः00 बजे की स्थिति के अनुसार गिरजापुरी बैराज (घाघरा) का डिस्चार्ज 107287 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 136.80 के सापेक्ष 134.90, गोपिया बैराज (सरयू) का डिस्चार्ज 4875 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 133.50 के सापेक्ष 130.80, शारदा बैराज (शारदा) का डिस्चार्ज 68147 क्यूसेक जबकि जल स्तर खतरे के निशान 135.49 के मुकाबले 134.70 से.मी. तथा बनबसा बैराज (घाघरा) का डिस्चार्ज 726...

  • एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हेरोइन-चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

    बहराइचः भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन और चरस बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो दिन पूर्व रूपईडीहा थानांतर्गत बाबागंज पुलिस चौकी के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नेपाल से लाई जा रही डेढ़ किलो चरस बरामद किया गया। उन्होंने...

  • जलभराव की समस्या पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हुईं सख्त

    बहराइच। वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र बहराइच के विभिन्न मोहल्लों तथा वार्डो में जल भराव की समस्या का संज्ञान लेेते हुए प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने उप जिलाधिकारी सदर जुबेर बेग व अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार को निर्देश दिया है कि संयुक्त रूप से वार्डो और मोहल्लों का निरीक्षण कर उन्हें जलभराव की समस्या से निजात दिलायें। श्रीमती जायसवाल ने नगर पालिका प्र...

  • चावल लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

    बहराइच। रुपईडीहा-बहराइच हाइवे पर नहर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक के चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। ट्रक पर लदी बोरियां हाईवे पर बिखरने से यातायात ठप हो गया। घायल को निजी क्लीनिक पर ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराकर यातायात बहाल कराया। लखनऊ से ट्रक पर चावल लोड कर शनिवार की सुबह लगभग दस बजे रुपईडीहा लाया जा रहा था। जैसे ही ट्रक रुपईडीहा थाने के बाबागंज से आगे नहर के पास पहुंचा। अचानक चालक का सं...

  • 24 जून को प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित

    बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित दे निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या ,विधवा , परित्यक्ता ,तलाकशुदा महिलाओं के विवाह के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रांगण में 24 जून 2018 को आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त न होने के कारण स्थगित ...

  • जनरथ बस और डीसीएम में भिड़ंत ,15 घायल

    बहराइच। बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज जनरथ बस व डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। दस घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है जबकि आंशिक रूप से घायल पांच यात्रियों को मौके से गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कई यात्री नेपाली नागरिक हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली देहात के बसंतापुर गांव के पास रविवार की सुबह आठ बजे लखनऊ क...

  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण

    बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया तत्पश्चात माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कालेज सभागार में ‘‘बीट प्लास्टिक पलूशन’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ किया। जबकि राजकीय इण्टर कालेज के अध्यापक रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। विद्यालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 51 यूपी बीएन एनसीसी बलरामपुर के कै...

  • दरगाह मेले में आए कारोबारी की मौत

    बहराइच। दरगाह में चल रहे सालाना जेठ मेले में दुकान लेकर एक वृद्ध कारोबारी की बुधवार की सुबह अचानक सेहत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। जरवलरोड थाने के धवरिया के मजरे भवानी पुरवा निवासी 62 वर्षीय रज्जाक अली पुत्र समद अली लईया बरसोला का कारोबार करते थे। हर साल की तरह इस बार भी वह शहर स्थित दरगाह में सालाना जेठ मेले में अपनी दुकान लगाए हुए थे। बुधवार की सुब...

  • Page 1 of 2
  • 1
  • 2
  • Next
  • Last