जेल से बरामद पिस्टल से नहीं की गई मुन्ना बजरंगी की हत्या...
बागपतः पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एफएसएल की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि जेल के गटर से बरामद पिस्टल से गोली नहीं चली थी। पुलिस को करीब 20 दिन पहले यह रिपोर्ट मिली थी, जिस पर पूर्व एसपी जयप्रकाश ने आपत्ति लगाकर दोबारा जांच के लिए भेज दिया था। एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर जेल के गटर से बरामद पिस्टल से गोली नहीं चली थी तो इसका मतलब है कि मुन्ना बजरंगी क...