जापान की महिला टीम ने उबेर कप का फाइनल जीता
बैंकाक जापान की महिला बैडमिंटन टीम ने उबेर कप के फाइनल में आज यहां मेजबान थाईलैंड को 3-0 से शिकस्त देकर 1981 के बाद पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची ने पहले एकल मुकाबले में थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को सीधे गेमों में 21-15, 21-19 से मात दी। युगल में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता की जापनी जोड़ी ने जीत दर्ज कर स्कोर को 2-0 कर दिया। इसके बाद से दूसरे एकल मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा ने...