जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में बीजेपी नेता भी घायल
मऊः मऊ जनपद में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस विवाद में 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष है। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के अतरौली मोहल्ले का है। यहां के निवासी बीजेपी नेता की जमीन का कोर्ट के आदेश पर पैमाइश होना था। पैमाइश के दौरान दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया...