Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मथुरा

  • केशव मौर्य: हारी हुई 7 सीटों को बीजेपी की झोली में डाले कार्यकर्ता

    मथुराः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 7 सीटों पर बीजेपी हारी थी उन्हें कार्यकर्ता पार्टी की झोली में डालें। बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठक में मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में 73 से अधिक सीटे जीतना है। इस लिए वे आपसी मतभेद भूलकर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से न केवल जनता को अवगत कराएं बल्...

  • देवर के साथ अवैध संबंध का राज जान गया था बेटा, मां ने उतरा मौत के घाट

    मथुराः अवैध रिश्तों को कायम रखने के लिए कई बार लोग ऐसे कृत्य को अंजाम दे देते हैं, जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित हो जाता है। ऐसी ही एक दिलदहला देने वाली  घटना मथुरा जिले में देखने को मिली है। जहां एक मां ने उसके देवर के साथ अवैध संबंधों के बारे में जान गए 6 साल के अबोध बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मां जैसे पवित्र नाम को दागदार करते हुए खूनी मां ने बेटे की मौत का मुआवजा भी लेना चाहा। वहीं संदेह होने पर पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की।...

  • बाबा महोत्सव में शिरकत करने मथुरा पहुंचे दिनेश शर्मा

    मथुराः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आज मथुरा पहुंचे। यहां उनका पार्टीकार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शर्मा इसके बाद बाबा महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बृज की परिक्रमा करने का मन मेरा भी है। विकास का वातावरण सुदृढ़ बने और घाटों की सुंदरता के लिए विचार रखा गया है। पीएम मोदी के दुबई में मस्जिद में जाने के बारे में बोलते हुए...

  • देवकीनंदन ठाकुर को जानलेवा हमले की धमकी, मामला दर्ज

    मथुराः अनुसूचित जाति/जनजाति संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलनरत धर्मगुरू देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। भागवताचार्य को धमकी 11 सितंबर की रात को दी गई है। इस बारे में उन्होंने कोतवाली वृन्दावन में तहरीर दी तथा उसके आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित लाए गए अध्यादेश के खिलाफ वृन्दावन का संत समाज विरोध कर रहा है, जिसकी अगुवाई देवकीनंदन ठाकुर कर रह...

  • वृंदावन: मोदी के बाद योगी के लिए बनाई गई खूबसूरत राखियां

    मथुराः भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में हर तरफ रखियों का बाजार भी सज गया है। वहीं वृंदावन में विधवाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए खूबसूरत राखियां तैयार की है। पिछली बार इन विधवाओं ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बनाकर राखियां भेजी थी। लेकिन इस बार इन्होंने मुख्यमंत्री योगी के लिए प्यार से खूबसूरत राखियां तैयार की है, जिनक...

  • मथुरा: तीन सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण का जन्ममहोत्सव

    मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार तीन सितंबर को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मथुरापुरी का महिमा का गायन श्रीमछ्वागवत, महाभारत, गर्ग संहिता, अष्टादस पुराण समेत अनेकानेक उत्कीर्ण संस्कृत अभिलेखों में किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव तीन सितंबर को मनाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि ब्रजभूमि का सबसे बड़ा पर्व होने के कारण जहां ब्रज के वि...

  • 24 अगस्त को मथुरा पहुंचेगी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा

    मथुराः दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आगरा और फिर 24 अगस्त को मथुरा पहुंचेगी तथा उसी दिन दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट से होते हुए गढ़ मुक्तेश्वर की ओर रवाना हो जाएगी। यह जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया, ‘भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आगरा होते हुए गुरुवार को दोपहर एक बजे रैपुरा जाट पर आएगी...

  • विधायक पूरन प्रकाश की गाड़ी शरारती तत्वों ने मारा पत्थर,गाड़ी का शीशा टूटा, गाड़ी में बैठे विधाय�

    ब्यूरो चीफ गजेन्द्र सिंह    मथुरा - बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश की गाड़ी  पर किसी शरारती तत्वों ने मारा पत्थर,गाड़ी का शीशा टूटा, गाड़ी में आगे बैठे विधायक बाल-बाल बचे,थाना जमुनापार क्षेत्र के नगला चीता से विधायक निधि से हुए कार्य का शिलान्यास कर लौट रहे थे विद्यायक .तभी लोहावन गांव के करीब दिया गया घटना को अंजाम,बलदेव क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं पूरन प्रकाश,पहले भी हो चुका है विधायक पर हमला,अतिरिक्त सुरक्षा की करते रहे हैं मांग।   &n...

  • 2 दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची हेमा मालिनी...

    मथुराः बीजेपी सांसद हेमा मालिनी 2 दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंची और निजी आवास पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों की सबसे ज्यादा समस्या पीने के पानी को लेकर और पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर सुनने को मिली। इस दौरान हेमा मालिनी मीडिया से रूबरू हुई। वहीं नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट के सवाल पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि खुशखबरी आई थी कि एयरपोर्ट बनने वाला है, लेकिन अब वह नहीं बनने वाला। हेमा ने कहा कि मथुरा में एयरपोर्ट बनने की म...

  • बारिश में धंसी मथुरा-कासगंज रेल ट्रैक की मिट्टी

    मथुरा: बरसात से मेंडू रेलवे स्टेशन व मेंडू रेलवे फाटक के बीच रेल ट्रैक धंस जाने से मथुरा कासगंज रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी देरी से हुई तब तक मथुरा-कासगंज पेसेंजर व 2 मालगाड़ी गुजर चुकी थीं। इसके बाद गेटमैन को रेल ट्रैक पर मिट्टी धंसने की जानकारी हुई। उसने स्टेशन मास्टर मेंडू को अवगत कराया। स्टेशन मास्टर ने रेलवे इंजीनियर को सूचना दी। रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुबह 9 बजे वाली पेसेंजर ट्रेनों को हाथरस सिटी व मेंडू स्...

  • Page 1 of 3
  • 1
  • 2
  • 3
  • Next
  • Last