Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

महोबा

  • ट्रक की टक्कर से दो भाईयों सहित 3 युवकों की मौत

    महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार रात ट्रक से भिड़ंत होने से कजली मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 2 सगे भाई थे। महोबा में शुरू हुए ऐतिहासिक कजली मेले को देखने के लिए भंडरा गांव निवासी युवक कमलेश, पुष्पेंद्र एवं नीरज एक बाइक पर आए थे। मेला देखते के बाद तीनों देर रात अपने घर वापस जा रहे थे। तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन तिराहा के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई, जिस...

  • ग्रेटनाइट खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, 4 पर मुकदमा दर्ज

    महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्रेनाइट खदान में पत्थर गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार की सांठगांठ से इलाज में लापरवाही बरती गई और मजदूर की मृत्यु हो गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक और ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।   पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि डहर्रा में दूल्हा देव के निकट स्थित ग्रेनाइट खदान में क...

  • सड़क पर व्यक्ति ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

    महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इसके बाद व्यक्ति का घंटों शव जमीन पर पड़ा रहा, लेकिन आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास का है। यहां सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आस-पास के लोग वहां खड़े रहे किसी ने भी जहमत तक नहीं उठाई कि इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। वहीं काफी देर बाद पुल...

  • उत्तर प्रदेश में ओला वृष्टि से फसल को हुये नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर किसान ने किया आत्मदाह

    महोबा: उत्तर प्रदेश में आपदा प्रभावित बुंदेलखंड के महोबा क्षेत्र में एक किसान ने ओला वृष्टि से फसल को हुये नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि कल देर शाम यहां सदर कोतवाली के करहरा कलां निवासी किसान ठाकुरदास अहिरवार(45) ने अपने कच्चे मकान की अटारी में पहुंचकर शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के समय घर परिवार के अन्य लोग अपने काम काज में व्यस्त थे। चारा भूसा से भरी अटारी में एकाएक आग भड़कने और मक...

  • पति ने फोन पर दिया तीन तलाक तो महिला ने दर्ज कराई शिकायत

    महोबाः मुस्लिम महिलाओं को फोन पर तीन तलाक देने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां एक महिला को उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पति द्वारा की गई इस ज्यादती की शिकार महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रहने वाली रोजी ने दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में शमीम से हुई थी। तमाम दुर्...