Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मेरठ

  • सरेराह BSP कार्यकर्ता को बदमाशों ने गोलियों से भूना...

    मेरठः मेरठ के गंगा नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह एक बसपा कार्यकर्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन पुलिस बदमाशों को रोकने की बजाय अपनी जान बचाती नजर आई।  बसपा कार्यकर्ता गुड्डू चौधरी इलाके के टेंपो स्टैंड पर मेहमानों को छोड़ने के लिए आया था। तभी 5 बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और गुड्डू पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है मृतक को 6...

  • स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कसे अधिकारियों के पेंच, कई को किया सस्पेंड

    मेरठः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बुखार के कहर पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को सस्पेंड किया है। साथ ही बुखार पीड़ितों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। जिसके बाद अब हालात सुधर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री विकास कार्यों का ज्याजा लेने मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शहर की कूड़े की समस्या को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही नगर आयुक्त को भी...

  • छेड़छाड़ का विरोध करने पर जलायी गयी छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ा

    मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कथित रूप से आग के हवाले की गई छात्रा की मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. वह 13 दिन से अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मंगलवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही तनाव की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया. ...

  • तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

    मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई और इतने ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  हादसा मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड का है। जहां देर रात सड़क पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद एक मीट से भरे छोटे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर...

  • लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

    मेरठः योगी की पुलिस काफी आलोचनाओं के बाद भी बदमाशों का एनकाउंटर करके प्रदेश से अपराध का सफाया करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मेरठ पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया , जबकि दूसरे को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना इलाके के खासपुर तिराहे पर लूट की फिराक में 2 बदमाश खड़े थे। पुलिस को जब शक हुआ तो वह उनकी तरफ बढ़े, तभी पुलिस को अपनी तरफ आता देख बदमाशों ने उनपर फायरिंग करनी शु...

  • विपक्षियों के गठबंधन पर महेंद्र नाथ पांडेय ने जमकर साधा निशाना

    मेरठ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षियों के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस के गठबंधन से सिर्फ 5 फीसदी फर्क पड़ेगा। इससे ज्यादा विपक्षी बीजेपी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जातिवादी और तुष्टिकरण के ऊपर जो विपक्षी लोग राजनीति कर रहे हैं। उनको जवाब दिया जाएगा और जनता ही जवाब देगी। पाण्डेय ने कहा कि आज तक गरीबों के लिए किसी ने चिंता नहीं की। उन्होंने...

  • बीजेपी अध्यक्ष: देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं रहने दिया जाएगा

    मेरठ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। शाह ने मेरठ जिले के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा लेकिन शरणार्थियों को पूरा सम्मान तथा नागरिकता मिले, इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश में रहने वाले हिंदू और मुसलमान दोनों की चिंता है। भाजपा के राष्ट्रीय म...

  • अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी तमंचे और इसके निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले अन्य सामान बरामद किये हैं। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गये आरोपी मुजफ्फरनगर के जोला गांव में हथियारों को तैयार कर उन्हें मेरठ और मुजफ्फरनगर तथा आस पास के इलाके में बेचते थे। अधिकारी ने दावा किया कि ये लोग प्रतिदिन 15 से बीस तमंचे बनाकर इसकी ...

  • मूसलाधार बारिश के कारण मकान की छत गिरी, 2 बच्चों की मौत

    मेरठः यूपी के मेरठ जिले में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण भावनपुर थाने में एक मकान की छत गिर गई। हादसे में 2 बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। भावनपुर के थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ आज बताया कि जेई गांव निवासी इसराइल, उसकी पत्नी शबाना और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात को तेज बारिश के कारण अचानक कमरे की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। उन्होंने बताया कि चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और सभी को मलबे से निकाल कर अस्पत...

  • 'लकी ड्रा' के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    मेरठ: यह गैंग आपके शहर में भी सक्रिय हो सकता है। यह भी हो सकता है कि आप भी इस गिरोह की चालबाजी को शिकार हुए हों। मासूम लोगों को लकी ड्रॉ का लालच देकर अनलकी महसूस कराने वाले एक ऐसे ही गिरोह को पर्दाफाश किया गया है। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों को ठगने वाले कंकरखेड़ा के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के बदमाश स्टॉल लगाकर लकी ड्रॉ के जरिए बड़े इनाम निकलने का दावा कर भोली जनता को एक हजार का कूपन थमा देते थे। ...

  • Page 1 of 2
  • 1
  • 2
  • Next
  • Last