खुदकुशी करने वाली दलित किशोरी के परिजनों से रामशंकर कठेरिया ने की मुलाकात
मैनपुरीः अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मनचलों की हरकतों से आहत होकर खुदकुशी करने वाली किशोरी के परिजनो से मुलाकात कर न्याय का आश्वासन दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनचलों की अश्लील हरकतों और वीडियो वायरल करने की घटना से आहत किशोरी ने जहर खाकर खुदकशी कर ली थी। इस हादसे में पुलिस ने नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रो. कठेरिया ने गुरूवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उ...