Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

राजनीति

  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ

    लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राजधानी लखनऊ के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र लालबाग स्थित एक दुकान पर चाय पीने पहुंचे बब्बर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह संस्था 1925 से आज तक अपनी विश्वसनीयता जनता में स्थापित नहीं कर पायी। इसीलिए कभी यह हिन्दुत्व की बात करती है तो कभी हिन्दू-मुस्लिम की बात करती है तो कभी महिलाओं के विरोध की बात करती है।  ऐसी संस्था के बारे में विशे...

  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...

    लखनऊः राम मंदिर को लेकर आए दिन बजानबाजी हो रही है, लेकिन इस मुद्दे का अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने मोदी को राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और राष्ट्रवाद के नाम पर चुना था, लेकिन मोदी, मंदिर की जगह मस्जिद जाने लगे, सैनिकों की सुरक्षा की जगह पत्थरबाजों की रिहाई करने लगे और धारा 370 को भूल गए। तोगड़िया ने कहा कि मोदी को राम मंदिर का वकील बनने को भेजा था, लेकिन...

  • राहुल गांधी: मोदी का‘‘स्वच्छ भारत‘’का नारा खोखला

    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक सफाईकर्मी की सीवर में हुई मौत के मामले को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी का‘‘स्वच्छ भारत‘’का नारा खोखला है क्योंकि उन्हें शौचालयों एवं सीवर लाइन की सफाई करने वालों की पीड़ा नहीं दिखाई देती।  गांधी ने दिल्ली में सफाईकर्मी अनिल की मौत की घटना से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "दिल्ली के सीवर में अनिल की दुखद मौत और उनके रोते-बि...

  • अयोध्या दौरे पर पहुंचे महेंद्र सिंह ने भगवान राम से की मोदी-योगी की तुलना

    आयोध्याः उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह बुधवार को आयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने जिस तरह गरीबों और मजलूमों के लिए काम किया, ठीक उसी तरह कलयुग में मोदी और योगी राम के पदचिन्हों पर चलते हुए लोगों के काम कर रहे हैं। मंत्री इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब प्र...

  • भाजपा: बसपा के साथ गठबंधन के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार अखिलेश

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बसपा के साथ गठबंधन के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होने का आरोप लगाते हुए  कहा कि अखिलेश की हालत ‘मान ना मान, मैं तेरा मेहमान’ वाली हो गयी है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से हताश हो चुके हैं और भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार से भयभीत हैं। यही वजह है कि वह गठबंधन के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार बै...

  • राहुल गांधी: मोदी सरकार में तानाशाही एक पेशा

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज पर राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उस घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन ...

  • CM योगी- मोदी के नेतृत्व में वाराणसी का 4 सालों में अधिक विकास हुआ

    वाराणसीः बीएचययू के एंफीथियेटर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आए पीएम मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में वाराणसी का 4 सालों में अधिक विकास हुआ है। पिछले 4 साल में काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चल रही हैं। आज पीएम की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के साथ विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य ...

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः 43 सीट पर नये चेहरों मौका दे सकती है बीजेपी, कई बड़े चेहरों का कट सकता है �

    छत्तीसगढ़: साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बार टिकटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी सजग है। पार्टी हर हाल में चौथी बार भी विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में जुटी हुई है। भाजपा मिशन 65 प्लस के लक्ष्य को पाने के लिए 43 सीट पर नये चेहरों मौका दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी विधानसभा चुनाव में पहली बार कई बड़े चेहरों की ...

  • मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से लगभग डेढ़ घंटे तक संवाद करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गांधी की यह पहली भोपाल यात्रा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। गांधी आज दोपहर लगभग एक बजे राजाभोज विमानतल पहुंचेंगे। वे लालघाटी से रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल भेल के दशहरा मैदान पर पहुंचेंगे।  प्...

  • आज से शुरू संघ की तीन दिवसीय बैठक...

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय बैठक पर हर किसी की नजर है जिसमें संघ ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि अखिलेश यादव इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन सुश्री मायावती के इसमें शामिल होने की संभावना है। उनकी पार्टी की ओर से हालांकि उनके आगमन के बारे में कोई पु...