Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

रायबरेली

  • नौकरी के नाम पर ठगे रुपये

    रायबरेली। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने व पैसा ऐंठने के मामले मे लालगंज पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की शिकायत करते हुये ग्राम जंगल किगटा सेम थाना गौरी बाजार जिला देवरिया निवासी उमेस कुमार सिंह ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर कोटहा निवासी राजेस बाजपेयी,लकी बाजपेयी,अनुराग बाजपेयी, सुमित बाजपेयी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित उमेस कुमार सिंह ने बताया कि राजेस बाजपेयी ने अपने अन्य साथियो के साथ नौकरी दि...

  • ट्रक से भिड़ा बाइक सवार, मौके पर मौत

    रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर बीती रात एक ट्रक से बाइक सवार युवक भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जहां रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मंगलवार की देर रात सलोन कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी बाइक सवार युवक मनोज कुमार (33 वर्ष) पुत्र धनीलाल बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज...

  • रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या

    रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शहर क्षेत्र के मटिया मजरे पासिंन का पुरवा में रविवार शाम शिवाकांत तिवारी (45) नामक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हत्यारे फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे मठिया गांव के निकट सुनसान इलाके में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो वहां पर शिवाकांत तिवा...

  • बेखौफ बदमाशों ने दरोगा की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

    रायबरेलीः योगी सरकार चुस्त दुरुस्त कानून-व्यवस्था के लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं इन खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं। बदमाशों के लिए न तो कोई समय की पाबंदी है और न ही जगह की। दिनदहाड़े बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला रायबरेली का है, जहां बदमाशों ने एक दारोगा की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। अमेठी जिले में तैनात दारोगा धर्मेंद्र गौतम का क्षत विक्षत शव सुबह उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे...

  • मायके आई युवती ने की आत्महत्या

    रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के कूड गांव में अपने मायके आई सुनीता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनीता का ससुराल थाना गदागंज कस्बे में है। वह अपनी ससुराल से सोमवार को मायके आई थी उसके साथ उसका पति मुकेश भी आया था। दोनों ने रात का खाना खाया। पति सुबह उठकर शौच के लिए चला गया। सुनीता की मां राजपति जब कमरे में पहुंची तो सुनीता फांसी के फंदे से लटकी हुई थी, चिल्लाया गांव के लोग इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपन...

  • विवाद में बड़े भाई के परिवार पर हमला, दो घायल

    रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर के सत्यनारायण लोधी एवं शत्रु लोधी में पैसे को लेकर कुछ विवाद हो गया और देखते ही देखते शत्रु ने अपने बड़े भाई सत्यनारायण लोधी (70 वर्ष) के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र पुत्र सत्यनारायण (26) एवं सत्यनारायण पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए स आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया स जहां से गंभीर हालत में सुरेंद्र कुमार (26 वर्ष) पुत्र सत्यनारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया स सत्...

  • संपत्ति बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में संघर्ष, एक की मौत

    रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुरारमऊ गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई रामस्वरूप को गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राम सजीवन को भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है।    ...

  • कूड़ा डालने को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष

    रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में परती जमीन में कूड़ा डालने को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडे सहित कुल्हाड़ियां भी चलने लगी। इस दौरान एक महिला सहित 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि घटना सरेनी थाना क्षेत्र के आजाद नगर ग्राम सभा धनपालपुर की है। यहां परती जमीन में शिवशंकर व इंद्र बहादुर परिवार अपना अपना कब्जा काबिज करने क...

  • जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या

    रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आम जनता तो दूर अब भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। मामला रायबरेली का है। यहां जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। शिवगढ़ क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय अपने घर से खेत जा रहे थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलाव...

  • कार व बुलेट की जोरदार टक्कर, दो गंभीर

    लालगंज,रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मगरहन एनएच 232 लालगंज फतेहपुर रोड पर कार व बुलट की जोरदार टक्कर के चलते बुलट सवार दोनों युवक  गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि कार यूपी 32 जीएस 3334 ने बुलट यूपी 33 एपी 3808 को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बुलट सवार अंकित सिंह पुत्र महेंद्र सिंह व सूरज सिंह पुत्र माताबदल सिंह निवासी ग्राम कनकापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके उपरांत लालगंज पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज...

  • Page 1 of 4
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • Next
  • Last