धरपकड़ अभियान में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार
लखीमपुर-खीरी। एसपी के आदेश पर सोमवार की रात चलाए गए धड़पकड़ अभियान के दौरान थाना फरधान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने लूट के इरादे से अमानलाल नहर के पास बैठे तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह एसआई राज किशोर सुरेश कुमार, सिपाही रामविशाल वर्मा और मोहम्मद आरिफ के साथ दबिश देने जा रहे थे। इस बीच पुलि...