Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

व्यापार

  • Air India को झटका, एक साथ माफ नहीं होगा 30 हजार करोड़ का कर्ज

    नई दिल्लीः घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को सरकार ने वर्किंग कैपिटल लोन को एक बार में माफ करने से इंकार कर दिया है। उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एयर इंडिया के लिए पैसा किस्तों में आएगा। कंपनी को कर्ज के जाल से मुक्त करने की जरूरत है। चुनाव के बाद हिस्सेदारी बेचेगी सरकार मंत्रालय ने 30,000 करोड़ का कर्ज माफ करने और कंपनी में 10,000-11,000 करोड़ रुपए के निवेश की मांग वित्त मंत्रालय से की है। इससे पहले एयर इंडि...

  • अब ट्रेन के सफर में चाय-कॉफी के चुकाने होंगे अधिक दाम

    ट्रेन के सफर के दौरान चाय और कॉफी पीने का शौक रखने वालों के लिए एक बुरी खबर है। रेलवे बोर्ड द्वारा सभी रेल जोनों को जारी सर्कुलर के अनुसार, बर्तनों में चाय या कॉफी देने की सुविधा को बंद करने और चाय और कॉफी के दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। टी बैग के साथ 150 मि.ली. कप चाय और इंस्टैंट कॉफी पाउडर वाली 150 मि.ली. कॉफी 170 मि.ली. डिस्पोजल कप में दी जाएगी, जिसकी कीमत 7 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति कप की जाएगी। हालांकि, सामान्य चाय की कीमत 5 रुपए प्रति...

  • एक दिन की राहत के बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल...

    एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल के दाम में एक बार फिर तेजी दिखाई दे रही है। पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है लेकिन डीजल के दाम में  कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 6 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.22 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्र...

  • लघु बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालोंं को मोदी सरकार का तोहफा

    मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) जैसी लघु बचत योनाओं में पैसा लगाने वालोंं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अक्तूबर से दिसंबर तिमाही के लिए सभी लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बढ़ी हुई ब्‍याज दरें 1 अक्‍टूबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक के लिए प्रभावी होंगी। इन योजनाओं पर बढ़ाई ब्याज दरें  वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) और राष्‍ट्रीय बच...

  • सोना ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानिए आज के दाम

    नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी, डॉलर की तुलना में रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने और त्योहारी मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 06 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई है। चांदी भी 300 रुपए चमककर 01 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की तुलन...

  • म्युचुअल फंड में निवेश हुआ सस्ता, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

    नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। शेयर बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की फीस स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। इससे म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों को फायदा होगा। लेकिन फंड हाउसों को इसका नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से छोटे निवेशकों को कुछ परेशानियां आ सकती है, क्योंकि कम फायदा होने पर डिस्ट्रीब्यूटर्स उनके पास नहीं जाना चाहेंगे। ...

  • रुपए में कमजोरी के साथ 72.55 के स्तर पर खुला

    डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की कमजोरी के साथ 72.55 के स्तर पर खुला है। वहीं, रुपया कल 67 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.51 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में धारणा में सुधार लाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को कुछ उपायों की घोषणा की थी। इनमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का प्रवाह बढ़ाने और आयात कम करने के लिये पांच सूत्रीय योजना की घोषणा की गई। लेकिन सरकार के उपाय कई निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और बाजार में भारी बिकवाली का दबाव बन ग...

  • चीनी मिलों को मिलेगा प्रोत्साहन, कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

    नई दिल्लीः पिछले हफ्ते एथनॉल की कीमतों में वृद्घि कर चीनी उद्योग को प्रोत्साहन पैकेज देने के बाद सरकार चीनी मिलों को एक और प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। मिलों के लिए चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाकर 34 रुपए प्रति किलोग्राम करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के लिए भी कर्ज पुनर्गठन या इसी तरह के अन्य प्रोत्साहन दिए जा सकते हैं। मिलों की ओर से चीनी का एमएसपी 37 रुपए किलो करने की मांग की जा रही है। उत्तर प्...

  • आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम...

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 6 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई  हैं। डीजल भी 73.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.06...

  • दिवाली पर जेब ढीली करेगा रुपया, ये सामान होंगे महंगे

    नई दिल्लीः डॉलर के मुकाबले रुपए में रिकार्ड गिरावट से इस दीवाली पर उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो सकती है। इस त्यौहार पर मेवे, खाद्य तेल, बर्तन, लाइटिंग सामान, उपहार आदि का बड़े पैमाने पर आयात होता है। कमजोर रुपए से इनका आयात ऊंचे भाव पर होने से दीवाली पर यह महंगे बिकेंगे। मेवे-बादाम हुए महंगे दिल्ली के मेवा कारोबारी कमलजीत बजाज ने बताया कि बादाम, पिस्ता समेत अन्य मेवों का देश में बड़े स्तर पर आयात होता है और इनकी सबसे ज्यादा मांग दीवाली पर...