कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार
शामली: नगर के वीवी इंटर कॉलेज के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसके बाद चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ। बाद में वह कार को एक गली में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। नगर के फव्वारा चौक से एक युवक बाइक पर सवार होकर शिव चौक की ओर जा रहा था। जब वह वीवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ दौड़ा कर लाई जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक जमीन पर गिर गया ओर उसे गंभीर चो...