बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शमशेरपुर गांव के कुछ बच्चे मैदान में भैंस चरा रहे थे। तभी बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। मौक...