मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार मगहर में आ रहे योगी
महान सूफी संत और समाज सुधारक कबीर की निवाज़्ण स्थली मगहर को खलीलाबाद से जोड़ने वाली मुगलकालीन सुरंग अपने जीणोज़्द्धार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार मगहर में 21 मई को आ रहे योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर लोगों में आस जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के जोजिला सुरंग की आधारशिला रखते हुए कहा कि...