अवैध खनन में साथ न देने पर युवक की हत्या, बीजेपी नेता पर लगा आराेप
संभल: योगी सरकार भले ही खनन माफियाआें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रही हाे लेकिन जमीनी सतह पर उसके दावे सिर्फ खाेखले नजर आ रहे हैं। सत्ता की हनक में भाजपाई ही अवैध खनन का काराेबार कर रहे हैं जिनपर जिलाधिकारी भी हाथ लगाने से डर रहे हैं। हालात ये है कि दबंग खनन काराेबारी बात न मामने पर आम जनता की हत्या तक करवा दे रहे हैं। एेसा ही एक मामला प्रदेश के संभल में सामने आया। जहां अवैध खनन के लिए ट्रैक्टर चलाने से मना करने पर एक युवक काे माैत के घाट उतार दिया गया। म...