सहारनपुर हिंसाः हाईकोर्ट ने आरोपी बनाए गए 3 युवकों को दी राहत
सहारनपुरः 2017 में सहारनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी बनाए गए तीनों युवकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि युवकों पर अगर कोई अन्य गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं हो तो उन्हें रिहा किया जाए। कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दिए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के आदेश को रद्द कर दिया है। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने तीनों युवकों ने संयुक्त याचिका दाखिल की थी। सहारनपुर के सोमपाल उर्फ सोनू, विलास उर्फ राजू और सुधीर क...