बहन के साथ बाइक से आ रहे युवक को गोली मारी
सीतापुर। सदरपुर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने बहन के साथ बाइक से आ रहे हत्या के आरोप में जेल से छूटकर आए युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी। गोली की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को पीएचसी खुरवल ले गई। वहां डॉक्टर न मिलने पर सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व हरिजन एक्ट का मु...