योगीराज में बदमाशों के हौसले बुलंद, बैंक से लूटे 8 लाख
सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते। इसका जीता जागता उदाहरण आज सुल्तानपुर में देखने को मिला। यहां के लंभुआ थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में मंगलवार दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे के बल पर 8 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं बैंक मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को धमकाते हुए वहां से बड़ी असानी से फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। उस समय बैंक में मैनेजर आरपी सिंह, 7 कर्मचारी औ...