Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

स्वास्थ्य

  • कमजोर याददाश्त को तेज करने के लिए काम आएंगे ये ड्राइफ्रूट्स

    जिस तरह के काम को बोझ बढ़ता जाता है, चीजों को याद रखने की क्षमता कम होती जाती है। ज्यादा चीजों को याद करने के चक्कर में बड़ों ही नहीं, बच्चों की भी याददाश्त कमजोर होने लगती है। कुछ घरेलू तरीको से आप यादाशत को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें कुछ घरेलू नुस्खे।   1. दूध के साथ गुलकंद का दिन में दो बार सेवन करें। 2. 1 चम्मच ब्रह्मी पाउडर को पानी के साथ खाने से फायदा मिलता है।  3. खाने में 1 चम्मच अलसी के तेल इस्तेमाल करें।   4. खाली प...

  • सर्वाइकल की शुरुआत है गर्दन दर्द, करें इलाज

    कुछ देर सिर झुकाकर काम करने से कई लोगों के कंधे और गर्दन में दर्द होने लगता है।कई बार तो इस सहन न होने वाले दर्द से गर्दन पर सूजन भी आ जाती है। गर्दन में होने वाले इस दर्द का कारण सर्वाइकल डिजेनरेटिव डिस्क रोग हो सकता है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इस बीमारी का ज्यादा शिकार होती हैं। शारीरिक कमजोरी, बढ़ती उम्र, पीरियड्स, प्रेगनेंसी और हार्मोनल बदलाव, खराब लाइफस्टाइल, उठने-बैठने का गलत तरीका आदि इसकी मुख्य वजहें हैं।  क्या है लक्षण ...

  • आपकी इन परेशानियों की वजह है पेट के बल सोना

    रात को 8 घंटे की भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद की कमी की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि सही पॉजीशन भी स्वास्थ्य पर बहुत असर डालती है। कुछ लोगों को पेट के बल लेट कर सोने की आदत होती है। जिससे कई तरह की परेशानी होने का डर रहता है। आइए जाने सही तरीके से सोने के नुकसान।  1. कमर में दर्द  जो लोग पेट के बल सोते हैं उन्हें कमर में दर्द रहने की शिकायत रहती है। इससे रीढ़ की हड्डी की नेचुरल शेप बदलनी श...

  • दही से बने प्रॉडक्टस में होती है ज्यादा शुगर

    एक नए शोध में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि दही से बने प्रॉडक्ट, खासतौर पर बच्चों के लिए बनाए गए प्रॉडक्ट्स में सॉफ्ट ड्रिंक्स की तुलना में ज्यादा शुगर हो सकती है। इससे बच्चों में मोटापा और दांत खराब होने का खतरा भी है। दही और दही से बने कम से कम 900 उत्पादों के पौष्टिक तत्वों पर रिसर्च की। इन प्रॉडक्ट्स को 8 श्रेणियों में बांटा गया।  दही से बने सभी प्रॉडक्ट हैल्दी नहीं होते  वैसे तो दही से बने प्रॉडक्ट्स को ह...

  • ड्राई फ्रूट्स नहीं, खट्टे फल खाने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी

    काम के बढ़ते बोझ और डिजीटल चीजों का ज्यादा इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिसका असर आंखों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। घंटों लगातार कंप्यूटर या मोबाइल की लाइट में बैठे रहने से नजर कमजोर होने लगती है। बड़ों के साथ-साथ तो आजकल बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। यह बात भी सही है कि अगर एक बार नजर कमजोर होनी शुरू हो जाए तो इसे कंट्रोल करने में परेशानी होती है। इसके लिए दादी-नानी का नुस्खा काम आ सकता है।  आंखों की रोशनी बढ़ाने का नुस्खा फल स...

  • हार्ट अटैक में एस्प्रिन खाने से बढ़ जाएगी परेशानी

    हर घर में एस्प्रिन की दवाई आम मिल जाती है। इससे शरीर का दर्द,सिर दर्द आदि से छुटकारा पाने में कारगर मानी जाती है। मेडिकल सोसाइटिज स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों को रोकने के लिए ऐस्पिरिन की सलाह देती है। हाल ही में शोध में यह बात सामने आई है कि इससे परेशानी कम होने की बजाए बढ़ जाती है। ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध में कहा गया है कि रोजाना एस्प्रिन लेने से मृत्यु, अपंगता या दिल की नसों से संबंधित बीमारी का खतरा कम नहीं होता। डॉक्टरों को मिलेगी...

  • पेट की इंफैक्शन के लिए इस्तेमाल करें करी पत्ता

    भोजन में फ्लेवर लाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्‍वाद ही नहीं बल्कि खुश्‍बू भी बढ़ाता है। शूगर और वजन को कंट्रोल रखने जैसे औषधीय गुणों के साथ-साथ इसमें और भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं। खाली पेट करी पत्ता को गर्म पानी के साथ खाने से पेट की सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। जानें इसके फायदे 1. पेट की बीमारियां दूर  करी पत्ता एंटी- बैक्टीरियल की तरह काम करता है ...

  • जाने, प्याज के चमत्कारी फायदे

    आपने अक्सर प्याज को फास्ट फूड और खाने का जायका बढ़ानें वाली सब्जी माना होगा,लेकिन अगर हम ये कहें कि प्याज सिर्फ एक सब्जी ही नहीं बल्कि शरीर की अनेक बीमारियों को ठीक करने और मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली एक औषधि है। आपको बता दे कि प्याज के फायदे और उसके असर को अब विज्ञान ने भी मान लिया है, इसलिए आज हम आपको प्याज के 10 सबसे असरदार और चमत्कारिक फायदे बताने वाले है। प्याज के चमत्कारी फायदे : 1. प्याज के चमत्कारी फायदे - (शार...

  • कैंसर के बाद सबसे गंभीर बीमारी ‘लिवर सोरायसिस’, गिरफ्त में 1 करोड़ लोग

    लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर में होने वाली सोरायसिस की बीमारी कैंसर के बाद सबसे भयंकर है जिसका अंतिम इलाज ‘लिवर प्रत्यारोपण’ है। आज विकासशील देशों में करीब 1 करोड़ लोग इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) की रिपोर्ट के अनुसार लिवर सोरायसिस के 20 से 50 प्रतिशत मामले शराब के अधिक सेवन से देखने को मिले हैं। समय रहते इलाज नहीं होने पर लिवर काम करना बंद कर देता है और यह स्थिति जानलेवा होती है। पाकिस्तान के...

  • रोजाना 6 केले खाने से बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा

    फल खाने से शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। वही, जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत को नुकसान पहुंचाती है। कैल्शियम के लिए केला बैस्ट फ्रूट माना जाता है। आप भी इसे खाने के शौकीन हैं तो जान लें कि 6 से ज्यादा केले खाना जानलेवा हो सकते हैं।  पोटैशियम है वजह  केले में विटामिन,मिनरल्स, कैल्शियम के अलावा पोटैशियम भी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। पोटैशियम की जरूरत से ज्यादा मात्रा हमारे लिए नुकसानदायक है। ...