बारिश बनी काल, दीवार गिरने से एक परिवार के 4 लोगों की मौत
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बरसात के कारण एक मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में छोटे और रामखिलावन अपने परिवार के साथ बुधवार रात कच्चे मकान में सो रहे थे। सुबह अचानक उनका कच्चा मकान गिर गया, जिसमें 4 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उन सभी की मौत हो चुकी थी। परिवार के सभी सदस्यों...