हापुड़ में पीट-पीटकर हत्या मामले में SC का UP सरकार को नोटिस
हापुड़: उच्चतम न्यायालय ने हापुड़़ में गौवध के संदेह में 2 व्यक्तियों पर कथित रूप से उग्र भीड़ के हमले की घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। न्यायालय ने मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले की जांच कर 2 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने इस हमले में जख्मी हुए समीउद्दीन ...