23 अक्टूबर से शुरू होगा 35वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट
हॉकी इंडिया द्वारा 35वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 से 31 अक्टूबर तक स्थानीय ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में करवाया जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसाइटी जालंधर के वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नॉक-आउट कम लीग के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस जालंधर, इंडियन रेलवे दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली, पंजाब नैशनल बैंक दिल्ली, इंडियन ऑयल मुंबई, भारत पैट्रोलियम मुंबई, ओ.एन.जी.स...