26 अक्तूबर Netflix पर ‘चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना’ का प्रीमियर
लॉस एंजिलिस। ‘‘सबरीना द टीनएज विच’’ सीरीज का प्रीमियर 26 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। ईडब्ल्यू की खबर के मुताबिक, ‘‘चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना’’ का प्रसारण हैलोवीन से पहले शुक्रवार को होगा। दस एपिसोड वाले इस सीरीज में सबरीना का किरदार केरनन शिप्का ने निभाया है। रॉबर्टो अगुइरे-सैकसा ने इसकी पटकथा लिखी है। इस सीरीज में डर, तंत्र-मंत्र और जादूगरी की कहानियां दिखाई जाएंगी। यह सीरीज सशक्त युवती के रूप में दिखाई गई सबरीना स्पेलमैन की कहानी...