Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

नागालैंड और मेघालय में मतदान आज, 59-59 सीटों के लिए दोनों प्रदेशों में होगा मतदान

नागालैंड और मेघालय में मतदान आज, 59-59 सीटों के लिए दोनों प्रदेशों में होगा मतदान
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 12:18 PM

शिलांग/कोहिमाः दो पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे समाप्त हो जाएगा। दोनों राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है लेकिन दोनों ही प्रदेशों में 59-59 सीटों के लिए मतदान होगा। 
नागालैंड में जहां एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो निर्विरोध चुने जा चुके हैं वहीं मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में एनसीपी प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे। मेघालय में इस बार मुकाबला भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच है। यहां कांग्रेस 59 सीटों पर जबकि भाजपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य के 18.4 लाख मतदाता 59 सीटों पर 370 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एफ. आर. खारकोंगर के मुताबिक, इस बार यहां सबसे ज्यादा 32 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
 

संबंधित ख़बरें