Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

नेमार हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर

नेमार हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर
Share
Whatsapp
Publish Date:27 February 2018 12:55 PM

पेरिस: पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी नेमार के टखने और पैर में चोट है, जिसके कारण उनका रीयाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार को रविवार को मार्सेले के खिलाफ जीत के दौरान स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। पिछले साल रिकार्ड करार में बार्सीलोना छोड़कर पीएसजी से जुडऩे वाले ब्राजील के फुटबाल स्टार नेमार का रीयाल के खिलाफ छह मार्च को पार्क डेस प्रिंसेस में अंतिम 16 के दूसरे चरण के मैच में खेलना संदिग्ध है। पीएसजी की टीम को स्पेन में पहले चरण में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और अब नेमार की चोट से उसे झटका लगा है। पीएसजी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी कितने समय तक बाहर रहेगा। 

 

संबंधित ख़बरें