Breaking News New
  • अमित शाह ने की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की कड़ी निंदा
  • ओमप्रकाश चौटाला: मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार
  • BSP ने राज्यसभा चुनाव के लिए भीमराव आंबेडकर को बनाया उम्मीदवार
  • भाजपा नेताओं को SC की फटकार, केजरीवाल के अपमान पर नाराजगी जताई
  • INX मीडिया केस: पी.चिदंबरम की बड़ी मुश्किलें...

बार-बार हो रहे हैं मुहांसे तो खाने की ये चीजें करें Avoid

बार-बार हो रहे हैं मुहांसे तो खाने की ये चीजें करें Avoid
Share
Whatsapp
Publish Date:06 March 2018 11:13 AM

मौसम में जरा सा बदलाव आ जाने पर सबसे पहले स्किन पर इसका असर देखने को मिलता है। गर्मी के मौसम में तो सबसे ज्यादा समस्या मुंहासो की आती है। किसी खास इवेंट पर जाना हो तो चेहरे पर उभरे हुए मुंहासे खूबसूरती को पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं। यह बात भी ठीक है कि चेहरे पर मुंहासे एक दम से नहीं आ जाते बल्कि इनके पीछे की वजह गलत खान-पान,तनाव,ऑयली स्किन आदि और भी कई वजहें भी इसका कारण हो सकती हैं। कुछ चीजों का परहेज करने से आप त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। 
1. फ्रेंच फ्राइज
ऑयली फूड्स खाने से त्वचा में मॉइश्चर ज्यादा मात्रा में इकट्ठा होना शुरू हो जाता है। यही तेल और स्टार्च हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होता है। जो लोग फ्रेंच या ऐसी ही दूसरी चीजें खाते हैं, उन्हे यह परेशानी ज्यादा होती है। इनसे परहेज रखें। 
2. पनीर 
डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि पनीर में प्रोजेस्टेरॉन होता है जो शरीर में फैट बनाने वाले ग्लैंड्स को प्रोत्साहित करता है। जिससे त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इसी चिपचिपाहट के कारण मुंहासे होने शुरू हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाना है तो पनीरा का सेवन करना कम कर दें। 
3. रेड मीट
मीट में बहुत ज्यादा फैट्स होते हैं, इसका सेवन करने से शरीर में ऑयल ज्यादा मात्रा में प्रोड्यूस होना शुरू हो जाता है। जो मुंहासों की खास वजह है, आप अगर चिकनी और मुलायम त्वचा चाहते हैं तो रेड मीट का सेवन करना कम कर दें। 

संबंधित ख़बरें