होली का त्योहार आने ही वाला है। ऐसे में महिलाओं की किचेन के लिए शॉपिंग जोरों पर है। होली पर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में आप इस स्पेशल डिश से मेहमानों का स्वागत कर सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको सूजी की खस्ता कुरकुरी मठरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप इन्हें होली के कुछ दिन पहले से ही बनाकर रख सकती हैं। जानिए सूजी की खस्ता कुरकुरी मठरी की रेसिपी-
मठरी के लिए सामग्री
सूजी- 2.5 कप (450 ग्राम)
तेल- आधा कप (110 ग्राम)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
नमक- स्वादानुसार
जीरा- 1 छोटा चम्मच
अजवायन- 1 छोटा चम्मच
तेल- तलने के लिए
ऐसे बनाएं
सूजी की मठरी बनाने के लिए एक बड़े प्याले में सूजी निकालें।
इसके बाद सूजी में तेल, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, जीरा और अजवायन डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
सूजी को आटे की तरह गूंथने के लिए हल्का गर्म पानी लें और थोड़ा पानी डालते हुए नर्म आटा गूंथ लें
अब आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें
20 मिनिट बाद आटे को मसल कर छोटी-छोटी लोइयां काट लें
इसके बाद लोई को दबाते हुए पेड़े का आकार दे दें।
इसके बाद इसे छोटी मठरी के आकार में हल्का मोटा गोल बेलें।
इसके बाद इसके दोनों तरफ फोर्क से छेद कर दें।
अब तैयार मठरी को कढ़ाही में तेल गर्म के तल लें।
मठरियों को पलट-पलट कर गोल्डेन ब्राउन होने तक तलें।
इस तरह तैयार है सूजी की मठरी।









