Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

कॉर्नफ्लेक्स चिवड़ा

 कॉर्नफ्लेक्स चिवड़ा
Share
Whatsapp
Publish Date:26 February 2018 01:12 PM

कुछ लोगों को चाय के साथ हर बार कुछ नया खाने की आदत होती है। अगर आप पकौड़े, स्नैक्स खाकर बोर हो चुके है तो आज कॉर्न फ्लेक्स चिवड़ा बना कर खाएं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।
सामग्रीः-
कॉर्न फ्लेक्स- 150 ग्राम
मूंगफली- 60 ग्राम
काजू- 55 ग्राम
चने की दाल- 50 ग्राम
किशमिश- 50 ग्राम
तेल- 1 टेबलस्पून
करी पत्ते- 8-10
चीनी पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
हल्दी- 1/4 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
विधिः-
1. सबसे पहले कढ़ाई तेल गर्म करके छलनी में 150 ग्राम कॉर्न फ्लेक्स लेकर गर्म तेल में रखें और इसे चम्मच के साथ हिलाते हुए सुनहरी और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। 
2. इसका एक्सट्रा तेल सूखाने के लिए इसे टिशू पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें।
3. अब छलनी में 60 ग्राम मूंगफली लेकर उसी तरह चम्मच के साथ हिलाते हुए क्रिस्पी और क्रंची होने तक फ्राई करके टिशू पेपर पर निकाल कर एक तरफ रखें।
4. फिर छलनी में  55 ग्राम काजू लेकर उसी तरह सुनहरी भूरे रंग का होने तक फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकालें।
5. अब छन्नी में 50 ग्राम चने की दाल लेकर सुनहरी भूरे और कुरकुरा होने तक फ्राई करके टिशू पेपर पर निकाल कर रख दें। 
6. फिर 50  ग्राम किशमिश लेकर फूलने तक फ्राई करके टिशू पेपर पर निकाल कर एक तरफ रखें।
7. इसके बाद पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करके 8-10 करी पत्ते डाल कर हिलाएं और फिर इसमें 1/2 टेबलस्पून चीनी पाउडर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/4 टीस्पून हल्दी डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं।
8. अब इसमें फ्राई की हुई सभी सामग्री डाल कर अच्छी तरह मिला कर इसमें 1 टीस्पून मिक्स करें।
9. फिर इसे सेंक से हटा कर ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में डाल लें। 
10. कॉर्न फ्लेक्स चिवड़ा बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म चाय के साथ सर्व करें।