Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

इन तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट पॉपकॉर्न

इन तरीकों से बनाएं स्वादिष्ट पॉपकॉर्न
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 01:12 PM

हर किसी को पॉपकॉर्न तो पसंद होते ही है। आप इसे घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको चार तरीकों से स्वादिष्ट पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। यह खाने में स्वाद से भरपूर सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के अलग-अलग तरीके।
(बटर पॉपकॉर्न)
सामग्रीः-
बटर- 50 मि.ली.
पॉपकॉर्न मक्का- 100 ग्राम
विधिः-
1. सबसे पहले कड़ाही में 50 मि.ली. बटर गर्म करके 100 ग्राम पॉपकॉर्न मक्का मिक्स करें।
2. अब इसे ढक्कर 10 मिनट पकने के लिए रख दें।
3. बटर पॉपकॉर्न बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
(हल्दी पॉपकॉर्न)
सामग्रीः-
तेल- 50 मि.ली.
हल्दी- 1/2 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
पॉपकॉर्न मक्का- 100 ग्राम
विधिः-
1. कड़ाही में 50 मि.ली. तेल गर्म करके 1/2 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून नमक मिक्स करके 100 ग्राम पॉपकॉर्न मक्का डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर इसे ढक्कन से कवर करके 10 मिनट तक पकने दें।
3. हल्दी पॉपकॉर्न बन कर तैयार है। अब इसे परोसें।
(टमाटर पॉपकॉर्न)
सामग्रीः-
तेल- 2 टेबलस्पून
पॉपकॉर्न मक्का - 100 ग्राम
तेल - 2 टेबलस्पून
टमाटर सॉस - 70 ग्राम
नमक - 1 टीस्पून
विधिः-
1. कड़ाही में  2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 100 ग्राम पॉपकॉर्न मक्का डाल कर मिक्स करें और फिर 10 मिनट के लिए पकाएं।
2. अब अलग पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 70 ग्राम टमाटर सॉस मिक्स करके 2-3 मिनट तक पकने दें और फिर इसमें 1 टीस्पून नमक मिलाएं।
3. इसके बाद इसमें पके हुए पॉपकॉर्न अच्छी तरह से मिला कर इसे सर्व करें।
(कारमेल पॉपकॉर्न)
सामग्रीः-
तेल- 2 टेबलस्पून
पॉपकॉर्न मक्का- 100 ग्राम
चीनी- 200 ग्राम
वनीला एक्सट्रेक्ट- 1/4 टीस्पून
विधिः-
1. अब कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके इसमें 100 ग्राम पॉपकॉर्न मक्का मिक्स करें और ढक्कर 10 मिनट तक पकने दें।
2. फिर अलग कड़ाही में 200 ग्राम चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक यह पिघल न जाएं।
3. इसके बाद इसमें 1/4 टीस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट और पके हुए पॉपकॉर्न अच्छी तरह से मिलाएं। 
4. अब इसे 5 मिनट ठंडा करके सर्व करें।