Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

होली फेस्टिवल पर इस तरह बनाएं कलरफुल गुजिया

होली फेस्टिवल पर इस तरह बनाएं कलरफुल गुजिया
Share
Whatsapp
Publish Date:28 February 2018 11:05 AM

होली फेस्टिवल में लोग गुजिया, जलेबी भांग के पकौड़े व शरदाई आदि बनाते हैं। बाजारों में इन चीजों की खूब बिक्री होती है। गुजिया लोग बहुत मजे से खाते हैं लेकिन घर पर बने गुजिए का तो स्वाद ही अलग होता है और अगर गुजिया कलरफुल हो तो देखने में भी बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। आप भी गुजिए के शौकीन हैं तो चलिए आज हम आपको कलरफुल गुजिया बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
सामग्रीः- 
मैदा- 1 कप मैदा
तेल- 2 चम्मच 
केसर या पिस्ते का पाउडर- 1 चुटकी
पानी 
मावा- 250 ग्राम 
चीनी- 1 कप चीनी 
नारियल(कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप 
ड्राई फ्रूट्स(कटे हुए) 
इलायची पाउडर- 1 चम्मच   
तेल- तलने के लिए
विधिः-
1. अगर आप लाल रंग की गुजिया बनाना चाहते है तो मैदे में केसर का घोल मिलाएं और अगर हरे रंग की बनाना चाहते हैं तो इसमें पिस्ता का पाउडर मिला दें। 
2. फिर इसमें घी और पानी डालकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। 
3. अब पैन में मावा को भून लें और फिर इसमें चीनी मिक्स करके इसे बाऊल में निकालें।
4. फिर भूनें हुए मावे में नारियल, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसके बाद गूंथे मैदे में से कुछ हिस्सा लेकर इसकी लोई बना कर इसे बेल लें।
5. अब इस पर मावे का मिश्रण रख कर लोइ के किनारों पर थोड़ा-सा पानी लगा कर इसे अच्छी तरह से बंद कर दे।
6. अब कढ़ाई में घी गर्म करके भरी हुई गुजिया को हल्का ब्राऊन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
7. कलरफुल गुजिया बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।