Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

लड़कियों में खूब देखने को मिल रहा आईब्रो का एक ये नया क्रेज

लड़कियों में खूब देखने को मिल रहा आईब्रो का एक ये नया क्रेज
Share
Whatsapp
Publish Date:25 February 2018 01:12 PM

लड़कियां हो या फिर लड़के, इनमें हर बार फैशन का नया ट्रैंड देखने को मिलता है। वैसे तो हर ट्रैंड की अपनी अलग खासियत होती है लेकिन कुछ ट्रैंड्स ऐसे भी होते है, जो बेहद ही अजीबो-गरीब लगते है। फिर वह कपड़ों को लेकर हो या फिर ब्यूटी को लेकर। हर तरह का फैशन ट्रैंड ट्राई कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। 
आजकल आईब्रो का एक नया क्रेज लड़कियों में खूब देखने को मिल रहा है। आईब्रो हमारे चेहरे का ऐसा हिस्सा है, जिसकी शेप चेहरे की लुक को बिगाड़ या संवार भी सकती है। पिछले कुछ दिनों पहले लड़कियों में मोटी आईब्रो का क्रेज काफी देखा गया। इसके बाद आईब्रोज़ फेदर, बार्ब्ड जैसे कई अजीब से ट्रैंड्स देखे गए लेकिन अब फिशटेल आईब्रोज भी इसी फैशन ट्रैंड में शामिल हो चुका है। फिशटेल आईब्रोज़ का ट्रैंड इन दिनों काफी छाया हुआ है। यहां तक की मशहूर ब्यूटी ब्लॉगर भी इस शेप की आईब्रोज में नजर आ रही है और उन्हीं के फैंस में भी यह आईब्रो स्टाइल कहर मचा रहा है। अगर आप भी अपनी आईब्रो के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती है तो यह आपके लिए बैस्ट ऑप्शन हो सकता है।
 

संबंधित ख़बरें