लखनऊ। 11 सूत्रीय मांगों जैसे सामयिक सेवा को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिया जाना, ग्रेड वेतन बढ़ोत्तरी, पद नाम परिवर्तन, शैक्षिक योग्यता स्नातक किया जाना, पदोन्नति की व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर किये जाने, वसूल मानक को समाप्त कर सम्बंधित की जवाब देही तय करने व अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के संग्रह अमीनों द्वारा पिछले कई महीनों से चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जा रहा है, परन्तु शासनध्राजस्व परिषद द्वारा उक्त मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय न लिये जाने पर संग्रह अमीन संघ प्रान्तीय नेतृत्व के दिनांक 08.02.2018 को बैठक दिनांक 27.02.2018 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रमुख सचिव राजस्व को ज्ञापन प्रेषित करने तथा यदि उस पर भी शासनध्परिषद द्वारा कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो प्रदेश भर के समस्त संग्रह अमीन वसूली कार्य पूर्ण रुप बंदकर दिनांक 06.03.2018 से हड़ताल पर चले जायेगे का निर्णय लिया गया था, जिसके क्रम में दिनांक 27.02.2018 को प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना व ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया था, परन्तु शासन व परिषद द्वारा उक्त मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय न लिये जाने से नाराज प्रदेश भर के संग्रह अमीन आज से वसूल कार्य पूर्ण रुप से बंदकर मांगो पर सकारात्मक निर्णय होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगें। हड़ताल के दौरान संग्रह अमीन अपनी तहसील मे उपस्थित रह कर शासकीय कार्य से विरत रहकर धरना व प्रर्दशन करेगें। प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह व महामंत्री इन्द्रपाल तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से बताया गया प्रदेश भर के संग्रह अमीन सरकारी धनराशि की वसूली कर सरकारी कोष को भरते तथा सौंपे गये अन्य दात्यिवों का निर्वाहन भी शत प्रतिशत किया जाता है। फिर भी शासनध्राजस्व परिषद द्वारा संग्रह अमीनों की जायज मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय लिये जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।






