Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

ब्वॉयफ्रेंड में है ये क्वालिटी, तो समझे वही है परफेक्ट लाइफ पार्टनर

ब्वॉयफ्रेंड में है ये क्वालिटी, तो समझे वही है परफेक्ट लाइफ पार्टनर
Share
Whatsapp
Publish Date:05 March 2018 05:46 PM

जिंदगी में सबसे ज्यादा प्यार से भरा रिश्ता होता है गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का। इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतने ही लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। कई बार कुछ लड़किया अपने ब्वॉयफ्रेंड से छोटी सी बात पर झगड़ा करके रिश्ता तोड़ देती है और उसकी बाकी अच्छी क्वालिटीस को भूल जाती है। जिसके कारण उसे बाद में पछताना पड़ता है क्योंकि कभी भी कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता है। अगर आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड में किसी भी तरह की कमी नजर आती है तो आप उसे छोड़ने की बजाय परफैक्ट बनाने की कोशिश करें।आज हम आपको ऐसी बातें बताएंगे जो अगर आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड में कभी भी दिखने को मिली होगी तो आप उसे कभी न छोड़े, क्योंकि वहीं इंसान आपके लिए परफैक्ट है।
1. अपनी पर्सनल बातों को शेयर करें
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अपनी बीती पर्सनल बातों को आपसे शेयर करता है तो समझो वह आपसे सच्चा प्यार करता है और वह अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा है। ऐसा कोई नहीं होता जिसका कोई अतीत नहीं होता। सच बोलने की हिम्मत भी किसी-किसी इंसान में होती है।
2. आपके पेरेंट्स को भी दें मान
लड़किया हमेशा ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट्स को भी अपने पेरेंट्स की तरह मानती है लेकिन यह अच्छाई बहुत कम लड़को में देखने को मिलती है। जिस लड़के से आप प्यार करती है, अगर वह आपके पेरेंट्स की पूरी इज्जत करता है तो मानों कि वह भी आपसे सच्चा प्यार करता है।
3. विश्वासनीय हो
रिश्ते अगर टिकते हैं तो वह विश्वास पर निभते हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड किसी तरह की रोक-टोक नहीं करता और आपकी किसी से दोस्ती पर शक नहीं करता तो समझो वह आप पर पूरा विश्वास करता है। आपको भी उसके विश्वास को बनाए रखना चाहिए और उसे कभी भी तोड़ना नहीं चाहिए।
4. आपके काम के बारे में सोचता हो
अगर आपका पार्टनर आपकी पूरी टेंशन लेता है यानि आपके काम की फिक्र करता हो। यह सोचता हो कि आपको किस फील्ड में तरक्की मिल सकती है और किस में नहीं। तो समझो कि वह आपको अपना मानता है और आपके प्यार की कदर करता है।
5. आपको बोलता हो सॉरी
जब कभी आपके पार्टनर से किसी तरह का झगड़ा हो और आपकी गलती होने पर भी वह आप से सॉरी बोल दे तो समझो कि वह आपको किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता। वह आपसे उम्र भर रिश्ता निभाना चाहता है।
 

संबंधित ख़बरें