Breaking News New
  • भाजपा को समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की चिंता नहीं है: राहुल गांधी
  • मोदी सरकार से तेदपा के अलग होने का फैसला सही: चंद्रबाबू नायडू
  • भाजपा ने शीला दीक्षित को किया सम्मानित, बोलीं- डर था कहीं कांग्रेस डांटे न
  • जहां नारी का अनादर वहां धरती ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं: योगी
  • CM योगी: डूबते को तिनके का सहारा, लेकिन बचाने वाला कमजोर तो दोनों का डूबना तय

ननद-भाभी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, जाने ये टिप्स

 ननद-भाभी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, जाने ये टिप्स
Share
Whatsapp
Publish Date:28 February 2018 02:33 PM

ननद-भाभी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें कभी खट्टास तो कभी मिठास देखने को मिलती है। फिर यूं कहा जाता है कि ननद-भाभी की खुशियां आपस में एक-दूसरे से मिली होती है। जब एक लड़की शादी करके नए घर में जाती है तो एक अच्छी ननद ही अपने भाभी को कम्फर्टेबल महसूस करा सकती है और भाभी को भी अपनी ननद की भावनाओं को समझाना चाहिए तभी यह रिश्ता जिंदगीभर मजबूत बनकर रह सकता है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने ननद भाभी के रिश्ते को मजेदार और प्यार से भरा बना सकती है। 
1. अपनी दोस्त बनाएं
अपने ननद-भाभी के रिश्ते को अच्छी दोस्ती में बदलें। एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएं। एक-साथ शॉपिंग या आउटिंग पर जाएं। इससे आपको एक-दूसरे की अहमियत समझ आएगी साथ ही आपसी प्यार भी बढ़ेगा। 
2. ननद को समझे छोटी बहन
अपनी ननद को छोटी बहन समझें और वैसे ही प्यार दें, जैसा आप अपनी बहन को देती है। इससे ननद तो खुश रहेगी साथ ही ससुराल के सभी सदस्यों के दिल में आपकी लिए अच्छी भावना पैदा होगी। 
3. गिफ्ट जरूर खरीदें
अगर आप कभी कहीं बाहर घूमने जा रही है तो अपनी ननद के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट खरीदना बिल्कुल न भूलें। हमेशा उसकी पसंद का गिफ्ट खरीदे और उसे सरप्राइज भी दें। इससे ननद के दिल में आपके प्रति प्यार की भावना पैदा होगा। 
4. बातें भी करें शेयर
अगर आप दोनों घर में रहती है तो ऐेसे में बातें भी होती है तो क्यों न अपने दिल की बातें उससे शेयर करें और उसकी बातों पर भी ध्यान दें। इससे आपको कोई अच्छा दोस्त भी मिल जाएगा, जो आपकी हर प्रॉबल्म को सुलझाने में मदद करें। 
5. एक-दूसरे की सलाह भी लें
अगर आप किसी उलझन में है तो ऐसे में अपनी उलझन को एक-दूसरे के साथ शेयर करें और फिर उस बात का मिलकर समाधान निकालें। वहीं अगर कोई ड्रैस या कोई और चीज खरीदनी हो तो भी एक-दूसरे से सलाह करें।
 

संबंधित ख़बरें